फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: इलाज में लापरवाही करने वालों को निलंबित करने की मांग

Sat, 07 Sep 2024 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ ब्लॉक के लालपुर के ग्रामीणों ने डीएम को पत्र देकर गांव निवासी महिला व उसके बच्चे की मौत के मामले में लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सांप के डंसने के बाद गांव के मोनू चौधरी की पत्नी और दो वर्ष के बच्चे के इलाज में लापरवाही हुई, जिससे उनकी मौत हो गई। उन्होंने सीएचसी शोहरतगढ़ एवं जिला अस्पताल में घटना के समय 17 अगस्त की रात में तैनात चिकित्सक एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना था कि इन लोगों ने अगर रेफर नहीं करते और उसका इलाज करते तो दोनों की जिंदगी बच जाती। गांव के दिलीप चौधरी, सुनील चौधरी, मोनू, सुरेश कुमार, शिवलोचन, विनोद कुमार व प्रमोद समेत कई लोगों ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में मामले की जांचकर दोषियों को निलंबित करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें