डुमरियागंज स्थित परिवहन निगम के रोडवेज बसअड्डा के परिसर में हुआ जलजमाव।
डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)। सोमवार को हुई बेमौसम बारिश के चलते कस्बा स्थित रोडवेज बस स्टेशन परिसर जलमग्न हो गया। जलभराव के चलते यात्रियों के साथ रोडवेज कर्मियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बस स्टेशन प्रभारी काशीनाथ ने बताया कि समस्या को लेकर नगर पंचायत प्रशासन को भी अवगत करा दिया गया है। इस संबंध में ईओ महेश प्रताप ने बताया कि रोडवेज के निकट जाम पड़ी नाली की साफ-सफाई और जल निकासी व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए सुपरवाइजर और उस वार्ड में तैनात सफाईकर्मियों को निर्देशित किया गया है।