फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 9.5 करोड़ से होगा सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन का विकास

Sat, 20 May 2023 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर/तुलसियापुर। गोंडा-गोरखपुर लूप प्रखंड पर स्थित सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन को अमृत भारत योजना के तहत लगभग साढ़े नौ करोड़ की लागत से नई सुविधाओं से लैस किया जाएगा। साथ ही पुरानी सुविधाओं को अपग्रेड भी करने की योजना है। इसके लिए मास्टर प्लान तैयार किया जा चुका है। इसे चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के जनसंपर्क अधिकारी आलोक कुमार श्रीवास्तव नेे बताया कि रेल मंत्रालय ने स्टेशनों के आधुनिकीकरण के लिए अमृत भारत स्टेशन योजना के नाम से एक नई नीति तैयार की है। इस विकास योजना के अन्तर्गत स्टेशनों को शहर के मुख्य स्थान के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके तहत सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन का भी कायाकल्प किया जाएगा।

ये होंगे कार्य
इस कार्य योजना के तहत सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार के सरकुलेटिंग एरिया के विकास तथा स्थानीय कला एवं संस्कृति को शामिल करते हुए स्टेशन का सौंदर्यीकरण, प्लेटफार्म सरफेस का अपग्रेडेशन, स्टेशन शेड तथा स्टेशन परिसर में उन्नत लाइटिंग की जाएगी। साथ ही कोच गाइडेंस सिस्टम, ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड, डिजिटल घड़ियां, यात्री उद्घोषणा प्रणाली, सोलर प्लांट, वाटर कूलर, एयर कंडीशनर तथा विभिन्न यात्री सुविधाओं से संबंधित ग्लोसाइन बोर्ड, साइन, एलईडी स्टेशन नाम पट्टिकाओं तथा स्टेशन पर स्थित यात्री प्रतीक्षालय व शौचालयों का आधुनिकीकरण इत्यादि कार्य सम्पन्न किए जाएगें। उपरोक्त कार्यों को कराने के लिए निविदाएं खोली जा चुकी हैं।
विज्ञापन

इतने यात्रियों का होता है आवागमन
सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन लगभग 3700 यात्रियों का आवागमन होता है। स्टेशन पर यात्रियों के आवागमन के लिए आठ जोड़ी मेल, एक्सप्रेस ट्रेनें तथा चार जोड़ी सवारी गाडिय़ों की सुविधा प्राप्त है। यह स्टेशन यात्री सुविधा ग्रेड एनएसजी-5, ब्राॅड गेज लाइन का स्टेशन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें