- सोसाइटी के पास बाइक खड़ी कर बाजार गया था युवक, लौटने पर गायब मिली
- पीड़ित ने लोटन कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की
लोटन। कोतवाली क्षेत्र के केसारी गांव निवासी कमलेश पुत्र चीनक की मोटरसाइकिल सोमवार को साप्ताहिक बाजार के दौरान चोरी हो गई। कमलेश ने लोटन कोतवाली में तहरीर देकर बाइक चोरी की शिकायत की है। घटना सोमवार शाम करीब चार बजे की बताई जा रही है। कमलेश के अनुसार वह सोमवार को अपनी मोटरसाइकिल संख्या यूपी 55 एजे 2466 से लोटन साप्ताहिक बाजार करने गया था। उसने मोटरसाइकिल सोसाइटी के पास खड़ी की और बाजार चला गया। करीब आधे घंटे बाद वापस लौटने पर बाइक वहां नहीं मिली। आसपास मौजूद लोगों और परिचितों के साथ काफी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि जानकारी मिली है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।