फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में युवक की मौत, दो घायल

Sat, 07 Nov 2026 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के चेतिया धनगढि़या मार्ग पर हुआ हादसा
विज्ञापन

पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के चेतिया-धनगढ़िया मार्ग पर रेहरवा चौराहे के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी शोहरतगढ़ पहुंचाया गया। इनमें एक की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
मृतक की पहचान जोगिया थाना क्षेत्र के पिपरहवा गांव निवासी मयंक मौर्य (20) पुत्र रामचंदर के रूप में हुई है। हादसे में इसी गांव के गोलू पुत्र रामबचन भी घायल हो गए। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के खरगवार निवासी शेषराम (40) पुत्र राममिलन के सिर में गंभीर चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें विजय माधव प्रसाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर शोहरतगढ़ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में शोहरतगढ़ थानाध्यक्ष शेषमणि पांडेय ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि दूसरे घायल की हालत गंभीर होने पर उसे जिला मुख्यालय रेफर किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें