सिद्धार्थनगर। मोहाना क्षेत्र के रजवापुर गांव निवासी विष्णु धारीकर (33) पुत्र सीताराम मुंबई से कमाकर पूरे परिवार के साथ नेपाल के तौलिहवा के पास स्थित बड़ा गांव सुसराल जा रहा था। खुनुवा तौलिहवा के बीच में मंगलवार को टेंपो से टक्कर होने पर विष्णु के सिर में काफी चोटें आईं। आसपास के लोगों की मदद से तौलहिवा के अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने बुटवल के लिए रेफर कर दिया गया। बुटवल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।