फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दहेज के लिए घर से निकालने का आरोप, केस दर्ज

Thu, 06 Nov 2025 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतभारी। डुमरियागंज क्षेत्र के ग्राम मडली निवासिनी एक महिला ने ससुरालियों पर प्रताड़ित करने और दहेज मांगने का आरोप लगाया है। मामले में कार्रवाई के लिए पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। आरोपियों पर केस दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है। पीड़िता सलीमुन्निशा ने बताया कि उसकी शादी डुमरियागंज के देवरिया गांव निवासी मोहम्मद शमीम के साथ 16 नवंबर 2020 को हुई थी। मायके वालों ने अपने हैसियत के अनुसार नगदी व अन्य घरेलू समान दिए थे, लेकिन शादी के बाद से ही उसके पति मो. शमीम का रवैया ठीक नहीं रहा। आरोप है कि बात-बात पर अक्सर उसको कम दहेज को लेकर आने का ताना मारते हुए मारने-पीटने लगा। मायके से पांच लाख रुपये और दहेज मांग कर दिलाने का दबाव बनाते रहते थे।
विज्ञापन

विरोध करने पर पति मो. शमीम, ससुर मो. युसुफ, जेठ मो. युनूस और मो. जमील मिलकर मारते-पीटते और घर में बंद करके खाना-पीना बंद कर देते थे। जब गांव के लोग बीच बचाव करते तो उसे छोड़ते थे। प्रताड़ना से तंग आकर कई बार मुकामी थाने पर प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन माफी मांगने और आदत में सुधार करने की शर्त पर सुलह-समझौता हो गया था। 31 अक्तूबर को उसके भाई ने उसे ससुराल ग्राम देवरिया लाकर छोड़ दिया। पीड़िता ने बताया कि एक नवंबर को देर रात पति, ससुर, देवर, जेठ आदि ने उसे कमरे में बंद करके मारा-पीटा और भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए पांच लाख रुपये दहेज लाने की मांग करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। तब से मायके में रहते हुए वह काफी डरी सहमी है। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें