फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गोबर फेंकने के विवाद में घायल युवक की मौत, हंगामा

Sun, 19 Oct 2025 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पथरा। शिवनगर डिंडई थाना क्षेत्र के शंकरपुर में बीते सोमवार को गाय के गोबर को फेंकने के विवाद में चाचा मायाराम और चाची संगीता ने फावड़े से मार कर भतीजे अनूप चौधरी (22) को लहूलुहान कर दिया। रविवार को उपचार के दौरान लखनऊ में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

रविवार की शाम परिजनों ने ग्रामीणों के साथ शव रखकर बांसी-बस्ती हाईवे जाम करने का प्रयास किया। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं परिजन एफआईआर की कॉपी की मांग पर अड़े रहे। काफी समझाने-बुझाकर पर वे वापस लौट गए।
जानकारी के अनुसार, अनूप चौधरी (22) पुत्र राम चरन के परिजनों का आरोप है कि बीते सोमवार की सुबह गोबर की खाद को खेत में फेंकने के लिए अनूप के चाचा मायाराम और चाची संगीता से उसके बेटे का विवाद हो गया। चाचा से झड़प हो रही थी कि इस बीच चाची ने पास रखे फावड़े के बेट से अनूप के सिर पर वार कर दिया, जिससे अनूप लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। जब सूचना मां-बाप को हुई तो वे उसे उपचार के लिए बस्ती ले गए, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर लखनऊ पीजीआई के लिए रेफर कर दिया। उपचार के दौरान रविवार को अनूप की मौत हो गई।
विज्ञापन

जब रात करीब नौ बजे लाश गांव पहुंची तो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बांसी-बस्ती नेशनल हाईवे जाम करने लगे। सूचना पर पहुंचे बांसी सीओ सुजीत राय ने आरोपियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस संबंध में क्षेत्राधिकार बंसी सुजीत कुमार राय ने बताया कि मामले की जांच करके उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें