फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बाइक से गिरकर युवक घायल, गंभीर हाल में मेडिकल कॉलेज रेफर

Sun, 27 Sep 2026 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- एसएसबी रोड पर हुआ हादसा, अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरा बाइक सवार, सिर में आई गंभीर चोट
विज्ञापन

- बढ़नी पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज भेजा गया
बढ़नी। शनिवार की रात बाइक से घर जा रहा युवक एसएसबी रोड पर अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

घायल की पहचान वीरेंद्र (40) निवासी मुजहना, थाना ढेबरुआ के रूप में हुई है। बताया गया कि वह शनिवार रात मोटरसाइकिल से बढ़नी स्थित अपने घर जा रहा था। एनएच-730 से धनौरा बुजुर्ग गांव की ओर जाने वाली एसएसबी रोड पर पहुंचने के दौरान बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिर गया। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने घटना की सूचना बढ़नी पुलिस चौकी को दी। चौकी प्रभारी वीरेंद्र यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को पीएचसी बढ़नी पहुंचाया। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किया। सिर में गंभीर चोट होने के कारण हालत को देखते हुए उसे माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें