फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मुंबई में हादसे में ढेबरुआ के युवक की मौत

Tue, 20 Oct 2026 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के गड़रखा ग्राम पंचायत के कौव्वा गांव निवासी 26 वर्षीय अब्दुल मोईद की मुंबई में सड़क हादसे में घायल होने के बाद इलाज के दौरान रविवार रात मौत हो गई। परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव एंबुलेंस से गांव ला रहे हैं। युवक की मौत से परिवार में मातम पसरा है।
विज्ञापन

परिजन के अनुसार, अब्दुल मोईद पुत्र अब्दुल मोबीन बुधवार को मुंबई में बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद उन्हें ठाणे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा था।
रविवार रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजन ने शव का पोस्टमार्टम कराया है और उसे एंबुलेंस से पैतृक गांव ला रहे हैं। अब्दुल मोईद दो भाइयों में बड़े थे। परिवार के बड़े बेटे की हादसे में मौत से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी घटना को लेकर शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें