फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ससुराल गए युवक की सड़क हादसे में मौत

Sun, 23 Nov 2025 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
घोसियारी। खेसरहा थाना के मकनाखोर निवासी रोहित यादव (24) पुत्र राम ललित यादव बहू भोज कार्यक्रम में अपने ससुराल बखिरा थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरी गया था। वहां से ससुराल के अभिषेक पुत्र रामनाथ को लेकर बाखिरा जा रहा था।
विज्ञापन

इस बीच अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में रोहित की मौत हो गई जबकि अभिषेक को हल्की चोटें आईं हैं। मौत की खबर मिलते ही घर में मातम छाया गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना शनिवार को देर शाम की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, कलनाखोर गांव निवासी रोहित यादव की शादी तीन वर्ष पूर्व बखिरा थाना क्षेत्र के पिपरी में हुई थी। बताया जा रहा है कि शनिवार को करीब 12 बजे वह घर से ससुराल बहू भोज के कार्यक्रम में शामिल होने गया था। ससुराल पहुंचने के बाद बाइक से ससुराल के अभिषेक पुत्र रामनाथ को लेकर किसी काम से बखिरा जा रहा था। अभी वह रास्ते में ही था कि पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

हादसे में रोहित की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई जबकि अभिषेक को गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ इकट्ठा हो गई। उन्होंने रोहित के परिजनों को सूचित किया गया।
विज्ञापन

सूचना पाकर पहुंचे परिजन शव को दाह संस्कार के लिए निवास मकनाखोर लेकर पहुंचे। देर शाम उसका अंतिम संस्कार किया गया। हादसे के बाद परिजन बेसुध हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें