शोहरतगढ़। चिल्हिया क्षेत्र के धेंसा गांव के उत्तर एक तालाब में जोगिया क्षेत्र के पारा नानकार गांव निवासी रामदास साहनी (36) पुत्र सर्वजीत निवासी की डूबने से मौत हो गई। मौके पर पुलिस ने तालाब से शव को निकलवाकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक, धेंसा गांव के उत्तर एक तालाब के किनारे एक चप्पल पड़ी देखकर कुछ लोगों ने किसी व्यक्ति के डूबने की आशंका जाहिर करते हुए चिल्हिया पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंचकर तालाब में जाल डालकर तलाश करवाई तो इसमें एक लाश मिली।
स्थानीय लोग उसकी पहचान जोगिया थाना क्षेत्र के पारा नानकार गांव निवासी रामदास साहनी के रूप में की। हादसे की जानकारी जब परिजनों को मिली तो मौके पर पहुंचकर दहाड़ मार कर रोने बिलखने लगे। एसओ राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।