- सिर और चेहरे पर आई चोटें, प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी इटवा रेफर
विज्ञापन
बिस्कोहर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बिस्कोहर-तुलसीपुर मार्ग पर उत्तर यादव डीह के पास मंगलवार शाम करीब चार बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में संग्रामपुर निवासी सहजाद अहमद (36) गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर और चेहरे पर चोटें आई हैं।
बताया गया कि सहजाद बाइक से बिस्कोहर से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी अमित कुमार शाही ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को कस्बे के निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें सीएचसी इटवा रेफर कर दिया।