फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: यूथ कांग्रेस ने 'मनरेगा बचाओ संग्राम चौपाल' में सरकार पर किया प्रहार

Fri, 30 Jan 2026 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
नगर पंचायत बढ़नी में आयोजित चौपाल को संबो​धित करते मुख्य अतिथि यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विशा
विज्ञापन
ढेबरूआ/सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत बढ़नी स्थित एक चिकित्सालय में शुक्रवार को यूथ कांग्रेस द्वारा आयोजित मनरेगा बचाओ संग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह ने सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि यह सरकार धर्म और जाति के नाम पर नफरत फैलाकर सत्ता का आनंद ले रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि कांग्रेस पार्टी इन दमनकारी नीतियों के आगे झुकने वाली नहीं है और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सड़क पर संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं के कमजोर होने की चिंता जताई और कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर भाजपा की विभाजनकारी राजनीति का जवाब देने का आह्वान किया। प्रदेश सचिव डॉ. नादिर सलाम ने कहा कि मनरेगा जैसी क्रांतिकारी योजनाओं में बजट कटौती गरीबों के लिए प्रत्यक्ष चोट है। उन्होंने युवा बेरोजगार और किसान के हालात पर सरकार की नीतियों की आलोचना की। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज चतुर्वेदी ने स्थानीय मुद्दों पर जोर देते हुए चेतावनी दी कि यदि मनरेगा श्रमिकों के हक और खाद की किल्लत दूर नहीं हुई तो यूथ कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव विवेक यगवाल सहित कई विशिष्ट अतिथियों ने विचार साझा किए। चौपाल में भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे और कार्यक्रम का समापन जिलाध्यक्ष पंकज चतुर्वेदी के आभार प्रदर्शन के साथ हुआ, जिसमें तहसील स्तर पर आगामी उग्र आंदोलन की रणनीति भी साझा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौपाल में मुनीश ज्ञानी, शाहिद प्रधान, उजैर खान, नंदकिशोर शुक्ला, अनीस शाह, सफीउल्लाह, रिजवान अहमद सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें