फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कैफे के सामने युवक पर धारदार हथियार से हमला, पांच पर प्राथमिकी दर्ज

Sat, 14 Nov 2026 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- स्थानीय नगर पंचायत के गड़ाकुल स्थित एक कैफे के सामने शनिवार शाम पुरानी रंजिश में हमला
विज्ञापन

शोहरतगढ़। स्थानीय नगर पंचायत के गड़ाकुल स्थित एक कैफे के सामने शनिवार शाम पुरानी रंजिश में एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। सिर पर वार लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के प्रयास, बलवा समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
चिल्हिया थाना क्षेत्र के सूर्यकुड़िया निवासी राम मनोज यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 26 अक्टूबर को चिल्हिया थाना क्षेत्र के मोतीपुर निवासी विनय यादव, अमित यादव, रामजीत यादव और संदीप यादव ने एक ढाबे पर उनके मित्र आशीष गौतम के साथ मारपीट की थी। उस समय उन्होंने बीच-बचाव किया था। इसके बाद शोहरतगढ़ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन

आरोप है कि इसी रंजिश में शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे जब वह गड़ाकुल स्थित एक कैफे के सामने खड़े थे, तभी विनय, अमित, रामजीत और संदीप कई अन्य लोगों के साथ वहां पहुंचे। आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर सभी ने मारपीट की और धारदार हथियार से सिर पर वार कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर उनकी जान बचाई। जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष शेषमणि पांडेय ने बताया कि राम मनोज यादव की तहरीर पर चार नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें