खुनुवां। सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु जिले में पुलिस ने सोमवार को नौ ग्राम से अधिक ब्राउन शुगर और डिजिटल तराजू के साथ 23 वर्षीय युवती को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान शिवराज नगरपालिका वार्ड नंबर दो हल्लानगर निवासी अस्मिता बोहरा के रूप में हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस के अनुसार विशेष सूचना के आधार पर वडा प्रहरी कार्यालय चंद्रौटा की टीम ने एक संदिग्ध युवती के घर पर तलाशी ली। इस दौरान उसके हैंडबैग में रखी नौ ग्राम 240 मिलीग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई।
पुलिस उपाधीक्षक रिपेंद्र कुमार सिंह ने गिरफ्तारी और बरामदगी की जानकारी दी।