फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मोहाना थाना क्षेत्र के पननी गांव में सोमवार शाम संदिग्ध हालात में मुनील (21) की मौत हो गई। कमरे में छत की कुंडी से गमछे के फंदे के सहारे उसका शव लटका मिला। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के पननी गांव निवासी मुनील (21) पुत्र पुनर्वासी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई कमरे में छत के कुंडे से गमछे के सहारे शव लटका हुआ मिला।
परिजनों के अनुसार मुनील पिछले दो वर्षों से मानसिक रूप से अस्वस्थ था और उसका इलाज चल रहा था। शाम को वह घर के कमरे में अकेला था, जहां उसने गमछे के सहारे फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देखा, जिससे घर में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही मोहाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

इस संबंध थानाध्यक्ष मोहाना जितेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से गांव में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें