उसका बाजार। थाना क्षेत्र के ग्राम सोहांस दरम्यानी के टोला विशुनपुर में बुधवार को गुलशन (22) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए अंतिम संस्कार करना शुरू कर दिया।
मृतक के ससुर ने जानकारी होने पर इसकी शिकायत पुलिस से की। मौके पर पहुंची पुलिस ने जल रही लाश को चिता से उठवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अधजले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की क्षेत्र में चर्चा है।
उसका थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव निवासी गुलशन (22) की मंगलवार की रात संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। बुधवार की सुबह परिजनों ने इसका दाह संस्कार कूड़ा नदी के किनारे शुरू कर दिया। लगभग आधी लाश जल चुकी थी कि इस बीच गुलशन के ससुर छेदीलाल घाट पर पुलिस लेकर पहुंच गए। घाट पर पुलिस को देखकर दाह संस्कार में मौजूद लोग सकते में आ गए। पुलिस ने तुरंत चिता की बुझा कर गुलशन के अधजले लाश को कब्जे में ले लिया।
गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज थाना क्षेत्र निवासी छेदीलाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री रीतू की शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी। आरोप है कि गुलशन की मृत्यु के समय वह यहां मौजूद नहीं थी। बावजूद इसके परिजनों ने मौत की खबर गुलशन के ससुराल वालों को नहीं दी। जब किसी से उन्हें गुलशन के मौत की सूचना मिली तो वह आनन-फानन में यहां पहुंचे, मामला संदिग्ध लगा तो उन्होंने उसका पुलिस को सूचना दी।
छ