फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जहरीला पदार्थ खाने से युवक की माैत

Sun, 14 Dec 2025 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। कठेला समय माता थाने के इंद्रीग्रांट गांव के टोला कुबरीडीह निवासी शिवकुमार (28) ने बाइक की चाबी न मिलने पर शनिवार को जहर खाकर जान दे दी। मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, स्थानीय तहसील क्षेत्र के कुबरीडीह निवासी शिवकुमार (28) शनिवार को कहीं जाने के लिए भाभी से बाइक की चाबी मांग रहा था। भाभी के इन्कार करते हुए कुछ अपशब्द भी कह दिए। इससे आहत होकर उसने घर के एक कमरे में जाकर जहर खा लिया। इसके चलते उसकी हालत बिगड़ने लगी। आनन-फानन में परिजन उसे माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर ले गए, जहां से चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां ले जाने के दौरान देर शाम रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे गर्भवती पत्नी, चार वर्षीय पुत्र और वृद्ध मां को छोड़ गया है। मौत के बाद से परिवार के लोगों का रो- रोकर बुरा हाल है। वहीं, पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ कठेला अभय सिंह का कहना है कि लाश पीएम के लिए भेजी गई है। रिपोर्ट मिलने यथोचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें