- सोनहा थाना क्षेत्र के दुबौली चौराहा पर हुआ हादसा
भारतभारी। बस्ती वॉर्ड के सोनहा थाना क्षेत्र के दुबौली चौराहे पर एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक और बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। बुधवार को डुमरियागंज थाना क्षेत्र के खरगोला निवासी रज्जाक (23) अपनी बाइक से सोनहा थाना क्षेत्र के नउवा गांव अपने रिश्तेदार के वहां गए थे। शाम को 4 बजे वापस अपने लौट रहे थे। अभी वो दुबौली चौराहा के पास पहुंचे थे कि भवानीगंज थाना क्षेत्र के गरदहिया निवासी अब्दुल कय्यूम 70 पैदल जा रहे थे। अचानक बाइक के सामने बुजुर्ग के आ जाने से बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक ने अब्दुल को टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने रज्जाक और अब्दुल को बेवा सीएचसी पहुंचाया। अब्दुल को गंभीर चोट आई है। चिकित्सक द्वारा बेवा सीएचसी पर इलाज किया जा रहा है। इस संबंध में सोनहा थाना के सब इंस्पेक्टर जयशंकर पांडेय ने बताया की मार्ग दुर्घटना की सूचना नहीं है।