फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 15 तक अपलोड होगा शिक्षकों का डाटा

Wed, 10 Dec 2025 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी को लेकर परिषद ने कक्ष निरीक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी क्रम में सभी माध्यमिक विद्यालयों को अपने-अपने शिक्षकों एवं प्रधानाचार्यों का विवरण परिषद की वेबसाइट पर निर्धारित समय सीमा के भीतर अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। डीआईओएस अरुण कुमार ने बताया कि हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए केंद्र व्यवस्थापक, बाह्य केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक, प्रयोगात्मक परीक्षाओं के परीक्षक तथा मूल्यांकन कार्य से जुड़े शिक्षक की तैनाती की जाएगी। इसके लिए विद्यालयों को शिक्षकों का संपूर्ण डाटा परिषद के पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य है। वहीं प्रत्येक शिक्षक के उस विषय का विवरण भी दर्ज करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें