फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बारिश न होने के कारण उपज में आई कमी, किसान मायूस

Thu, 06 Nov 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
औराताल। क्षेत्र के परानपुर, मरवटिया, संगवार, बनगाई, सुकरौली, सोनबरसा, कमहरिया आदि गांवों में धान की कटाई शुरू हो गई है। किसान कंबाइन मशीनों से फसल काट रहे हैं, लेकिन इस बार धान की पैदावार में कमी देखी जा रही है। कम उपज के कारण किसान अपनी लागत निकल पाने को लेकर चिंतित हैं।
विज्ञापन

धान की फसल के लिए पर्याप्त पानी की आवश्यकता होती है। जुलाई में नाममात्र की बारिश हुई, जिससे फसलें सूखने के कगार पर पहुंच गईं। ऊंचे स्थानों पर किसानों ने निजी साधनों से सिंचाई करके फसलों को बचाने का प्रयास किया। अगस्त में भी यही समस्या बनी रही। सितंबर के अंतिम सप्ताह में हुई अच्छी बारिश से धान की फसलों को कुछ राहत मिली और बालियां विकसित हुईं।
हालांकि, निचले स्थानों पर पैदावार बेहतर हुई है, लेकिन कुल मिलाकर कम बारिश को ही कम पैदावार का मुख्य कारण माना जा रहा है। किसान अब तेजी से कटाई कर रहे हैं ताकि अगली फसलों की बुवाई प्रभावित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के किसान सूर्य प्रकाश त्रिपाठी, डॉ. ओंकार, गोलई सिंह, अज्जू सिंह, विमला त्रिपाठी आदि ने बताया कि पैदावार बहुत ही कम हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें