महदेवा बाजार। नौगढ़ ब्लॉक के पटनी जंगल में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय एकता विराट कुश्ती प्रतियोगिता में शनिवार को छह जोड़ी कुश्ती हुई। पहले दिन कुश्ती का मुख्य आकर्षण जम्मू-कश्मीर के जावेद गनी पहलवान और अयोध्या के लाड़ी बाबा के मुकाबले रहे। इसमें जावेद और लाड़ी बाबा ने अपने-अपने मुकाबले में जीत दर्ज की।
लाड़ी बाबा ने हरियाणा के जग्गा पहलवान को धोबी पछाड़ दांव से चित कर दिया। वहीं जम्मू कश्मीर के जावेद गनी ने राजेश पहलवान राजस्थान को आसमान दिखाकर विजयी बने। हरियाणा के पहलवान मनोज ने वाराणसी के मनोज पहलवान को हराया।
दो अन्य कुश्ती में सर्वेश तिवारी संतकबीरनगर व मध्य प्रदेश के मानक विजयी हुए। दंगल के निर्णायक की भूमिका कटहा के पहलवान रामबचन ने निभाई। दंगल का आयोजन दुर्गा प्रसाद ने किया।