भारतभारी। दिवाली के अवसर पर नगर पंचायत क्षेत्र में मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना शुरू हो गई है। शुक्रवार रात मोतीगंज चौराहे पर स्थापित मां लक्ष्मी के पंडाल में पूजा शुरू हुई।
विज्ञापन
क्षेत्र के कई स्थानों पर पूजा पंडालों के कपाट खुलने के बाद दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। मंदिरों और पूजा स्थलों पर श्रद्धालु धन-समृद्धि की कामना के साथ पूजा-अर्चना कर रहे हैं।
कई मंदिरों में भक्त मां लक्ष्मी को सोने-चांदी के सिक्के और रुपये चढ़ाते हैं। बाद में इन्हें प्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं को वापस कर दिया जाता है। दिवाली की शाम शुभ मुहूर्त में मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा के लिए विशेष भीड़ रहती है। आयोजकों के अनुसार, मंदिरों और पूजा स्थलों पर पांच दिन तक दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा।