फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बैठक में की कार्यों की समीक्षा

Mon, 19 Jan 2026 10:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भनवापुर। ब्लॉक क्षेत्र के 34 उपकेंद्र पर एएनएम के द्वारा सोमवार को आशा बहुओं के कार्यों की समीक्षा की गई। अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने उपकेंद्र सरोथर, सोहना, रतनपुर व गौरा बढ़हरी पहुंचकर बैठक में कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। सभी के कार्यों की सराहना करते हुए बताया गया कि लाभार्थियों तक सेवाओं को पहुंचना ही सभी कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस बैठक के माध्यम से एएनएम के द्वारा आशा बहू के कार्यों की समीक्षा किया जाता है और इसी आधार पर आशा बहुओं को प्रोत्साहन राशि दी जाती है। इस दौरान अधीक्षक ने ग्रामीणों को बताया कि परिवार नियोजन, मुख्य रूप से महिला नसबंदी व पुरुष नसबंदी के लिए प्रेरित करते हुए बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कैंप के माध्यम से नसबंदी की सुविधा निशुल्क दी जाती है।
उन्होंने आशा बहुओं को निर्देशित किया कि गर्भवतियों का एक माह सात दिन के भीतर पंजीकरण करवाते हुए गर्भावस्था के दौरान कम से कम चार बार प्रसव पूर्व जांच कराएं। प्रसव सरकारी अस्पताल में करवाएं, जिससे जच्चा और बच्चा को सुरक्षित किया जा सके। बीसीपीएम मेराज अहमद तथा बीएमसी सूर्यदेव सिंह ने बताया कि एएनएम आशा डायरी के सभी भागों का अवलोकन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें