फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ट्रैक्टर से गिरकर मजदूर की मौत

Thu, 30 Oct 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भवानीगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव में ईंट गिराने कर लौट रहे मजदूर महराजगंज निवासी काले (35) की ट्रैक्टर से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, महराजगंज के कसमरिया थाना सिंदुरिया निवासी काले (35) भवानीगंज क्षेत्र के बढ़नी चाफा के सिरसिया के पास जेके भट्ठे पर दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था। वह बुधवार शाम भड़रिया ईंट गिराने गया हुआ था। लौटते समय सिरसिया गांव के पास अचानक वह ट्रैक्टर से नीचे गिर गया। सिपर पर काफी चोटें देखकर ड्राइवर तत्काल स्थानीय निजी अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित किया गया।
इस संबंध में थानाध्यक्ष भवानीगंज चंद्रकांत पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें