एनजीटी के सदस्य, न्यायधीश डॉ. अफरोज को बुद्ध प्रतिमा देकर सम्मानित करते डीएम शिवशरणप्पा जीएन।
सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (एनजीटी) नई दिल्ली के सदस्य न्यायाधीश डाॅ. अफरोज अहमद ने पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में जिला पर्यावरण योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक की।
उन्होंने ठोस, प्लास्टिक, तरल, जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन के साथ वायु प्रदूषण प्रबंधन और जिले में नदियों के पुनरोद्धार जैसे महत्वपूर्ण पर्यावरणीय बिंदुओं की समीक्षा की। प्रभागीय निदेशक व सदस्य सचिव जिला पर्यावरण समिति द्वारा जनपद के जिला पर्यावरण योजना के प्रगति से अवगत कराया गया।
न्यायाधीश डाॅ. अफरोज अहमद द्वारा जिला पर्यावरण योजना की समीक्षा करते हुए अपशिष्ट प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण पर्यावरणीय बिंदुओं पर सदस्यों को उचित मार्ग दर्शन और दिशा-निर्देश दिए।
इससे पहले जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने एनजीटी के सदस्य न्यायाधीश का स्वागत किया।