फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मांगे पूरी न होने पर पांच अगस्त से करेंगे कार्य बहिष्कार

Sat, 01 Aug 2026 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-विभिन्न मांगों को लेकर लेखपाल संघ ने सौंपा तहसीलदार को मांगपत्र
विज्ञापन

शोहरतगढ़। शोहरतगढ़ लेखपाल संघ उप्र लेखपाल संघ के बैनर तले संघ अध्यक्ष आशीष संगम की अगुवाई में शनिवार को लेखपालों ने प्रदर्शन किया। वर्षों से लंबित विभिन्न मांगे पूरी न होने पर राजस्व परिषद लखनऊ के नाम संबोधित मांगपत्र तहसीलदार प्रकाश सिंह को सौंपा। मांगें पूरी न होने पर पांच अगस्त से कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शोहरतगढ़ लेखपाल संघ अध्यक्ष आशीष संगम ने कहा कि विगत 10 वर्षों से ग्रेड पे नहीं बढ़ाया जा रहा है। शासन के विभिन्न महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाएं नामांतरण, पैमाइश, ई-गवर्नेंस,आपदा प्रबंधन, वरासत, कानून व्यवस्था में सहयोग करने आदि कार्यों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन किया जा रहा है। इसके बावजूद लेखपालों को समान वेतन नहीं दिया जा रहा है। कहा कि स्टेशनरी भत्ता 500 रुपये प्रतिमाह और वाहन भत्ता 1500 रुपये किया जाए। लेखपालों ने कहा कि नवनियुक्ति लेखपालों का प्रशिक्षण संपन्न होने के बावजूद उन्हें प्रमाणपत्र नहीं दिया जा रहा है। लेखपालों का स्थानांतरण मंडल स्तर पर किया जाए। कहा कि राजस्व परिषद लखनऊ ने लेखपालों की समस्याओं का निदान नहीं किया तो आगामी पांच अगस्त से सभी लेखपाल अपने हल्का के बस्ता को एसडीएम को सौंप देंगे। ऑनलाइन आवेदनों के निस्तारण का भी बहिष्कार करते हुए तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन को बाध्य हो जाएंगे।
विज्ञापन

इस दौरान महामंत्री रजनीश विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष रमेश जायसवाल, विजय किशोर, अनिरुद्ध चौधरी, सुनील सिंह आदि लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें