बांसी। मिशन शक्ति अभियान के तहत ग्राम रमवापुर में बहू-बेटी सम्मेलन और जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को नए कानून के बारे में जानकारी दी गई। ग्राम रमवापुर में महिलाओं और बच्चियों को एकत्रित कर चौपाल लगाकर मिशन शक्ति के तहत नए कानून, सरकार के विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी के साथ हेल्पलाइन नंबर के प्रति जागरूक किया गया। इस टीम में एसआई राजनाथ सिंह, हेड कांस्टेबल बीरबल यादव, संतोष सोनकर, मनोज यादव, कीर्ति सिंह शामिल थी।