डुमरियागंज। कड़ाके की ठंड और शीतलहर से क्षेत्र में लोगों को राहत नहीं मिल रही है। भीषण ठंड और गलन के चलते सड़कों पर शाम होते ही वाहनों का आवागमन कम हो जा रहा है। क्षेत्र में कड़ाके की ठंड, गलन, और ठिठुरन से हर कोई बेहाल दिखाई दे रहा है।
शनिवार को भी पूरे दिन सूर्य के दर्शन न होने और धूप के अभाव में ठंड व गलन और भी बढ़ गई। हालात ये हो गई हाड़ कंपा दे रही है। तहसील प्रशासन की तरफ से किए गए अलाव के इंतजाम लोगों के लिए नाकाफी साबित हो रहे हैं। हालात यह है कि ठंड से राहत पाने के लिए लोग टायर, पुआल, और उपला कंडा जलाकर अलाव सेंकते दिखाई दे रहे हैं।