फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दुर्गा पूजा पंडाल में महिलाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Sun, 18 Oct 2026 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मिशन शक्ति अभियान के तहत त्रिलोकपुर पुलिस ने बताए महिला हेल्पलाइन नंबर
विज्ञापन

- उत्पीड़न या घरेलू हिंसा होने पर चुप न रहने और पुलिस को सूचना देने की अपील
भनवापुर। शारदीय नवरात्र में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर त्रिलोकपुर पुलिस की ओर से शनिवार रात उजैनियां स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस टीम ने महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सहायता के लिए जारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।
उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार पांडेय के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को नारी शक्ति, नारी सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया। पुलिसकर्मियों ने कहा कि स्कूल आते-जाते समय या घर पर किसी तरह के उत्पीड़न, घरेलू हिंसा या अन्य परेशानी का सामना करने पर चुप न रहें। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।
विज्ञापन

महिला कांस्टेबल कंचन सिंह ने कहा कि शारदीय नवरात्र महिलाओं और कन्याओं के सम्मान का पर्व है। ऐसे में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के प्रति सभी को सजग रहने की जरूरत है। उन्होंने किसी भी समस्या की स्थिति में पुलिस से संपर्क करने की अपील की। साथ ही आपातकालीन सहायता के लिए 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और महिला हेल्पलाइन 1090 सहित अन्य संबंधित नंबरों की जानकारी दी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र ने नवरात्र पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में आमजन से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था में बाधा डालने या अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान गुड्डू मिश्र, कांस्टेबल क्रांति, कुंजन सिंह, पूजा यादव, रुचि तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें