फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सम्मेलन में महिलाओं को किया जागरूक

Sat, 03 Jan 2026 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भवानीगंज। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा में चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को थानाध्यक्ष बृजेश सिंह के नेतृत्व में मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम के तहत थाना क्षेत्र के अल्लापुर में बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें महिला कांस्टेबल उर्मिला के द्वारा सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया और उन्हें जागरूक किया गया। कार्यक्रम में महिला सशक्तीकरण, एंटी रोमियो अभियान और साइबर अपराध सुरक्षा कार्यक्रम के 112, पुलिस आपातकालीन सेवा, 1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस सेवा, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 181 वीमेन हेल्पलाइन, 101अग्निशमन सेवा आदि के बारे में जागरूक किया गया। इस मौके पर उपनिरीक्षक नंदलाल यादव, रमेश सिंह, रवि जायसवाल, उर्मिला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें