ढेबरुआ। बढ़नी नगर पंचायत के वार्ड नंबर-आठ आजाद नगर में पं. दीनदयाल परियोजना के तहत 52 लाख की लागत से इंटरलॉकिंग सड़क का काम अंतिम चरण में है। जल्द ही निर्माण कार्य पूरा हाे जाएगा। इससे मोहल्ले के लोगों को आने-जाने सुविधा मिलेगी।
नगर के वार्ड नंबर-आठ आजाद नगर सभासद आसमा खातून व काली प्रसाद, अनिल अग्रहरि, मुन्नू गुप्ता, समसुलहक, सुभाष मोदनवाल ने बताया कि मोहल्ले की सड़क बहुत खराब थी। लोगों को आने-जाने में परेशानी होती थी। खासकर बारिश के समय सड़क पर पानी भर जाता था। जिसमे लोग फंसकर चोटिल हो जाते थे। इसको लेकर नगर पंचायत चेयरमैन से सड़क को बनवाने की मांग की थी। चेयरमैन सुनील अग्रहरि ने बताया कि पंडित दीनदयाल परियोजना के तहत 52 लाख की लागत से मोहल्ले की सड़कों पर इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। सड़क बनने से कस्बे व मोहल्लेवासियों को सुविधा मिलेगी।