फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: छप्पर गिराने का विरोध करने पर महिलाओं को पीटा, हत्या के प्रयास की प्राथमिकी

Sat, 24 Oct 2026 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- गनेशपुर गांव में 20 अक्तूबर की घटना, छह लोगों पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
विज्ञापन

चिल्हिया। थाना क्षेत्र के गनेशपुर गांव में छप्पर का मकान गिराने का विरोध करने पर एक परिवार की महिलाओं के साथ मारपीट करने का आरोप है। घटना में एक महिला का बायां हाथ फ्रैक्चर हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छह आरोपितों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
पीड़ित रामसरन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 अक्तूबर की सुबह करीब आठ बजे गांव के ओमप्रकाश, उनकी पत्नी किरन, बेटे संदीप, बेटियों विट्टी व नीता और बड़कू लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और कुल्हाड़ी लेकर उनके घर पहुंचे। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए उनकी पतोहू के छप्पर के मकान को गिरा दिया। विरोध करने पर आरोपितों ने रामसरन की पत्नी मनभावती और उनकी बेटियों संगीता, रोशनी व साधना पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि हमले में मनभावती को गंभीर चोटें आईं और उनका बायां हाथ फ्रैक्चर हो गया। बेहोश होने पर आरोपित उन्हें मृत समझकर छोड़कर चले गए। बीच-बचाव करने पहुंची ज्ञानमती और किसमती के साथ भी मारपीट की गई।
परिजन के अनुसार, घटना की सूचना पुलिस को देने के बाद भी सुनवाई नहीं होने पर घायल मनभावती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष पवन कुमार मौर्य ने बताया कि रामसरन की तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। इनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें