भनवापुर। मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत रविवार को त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के सरोवर कठौतिया में बहू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को महिला कांस्टेबल प्रीति व कंचन सिंह की ओर से सुरक्षा के लिए सरकार की ओर से जारी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं के लिए चलाई जा रही सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं के बारे में बताया। इसके साथ ही साइबर अपराध के बारे में सतर्क किया गया। उन्होंने ने बताया कि महिलाएं अपनी सुरक्षा खुद कर सकती हैं। किसी भी उत्पीड़न के खिलाफ तत्काल पुलिस में शिकायत करनी चाहिए। जुर्म सहने से अपराधी हौसले बढ़ते हैं, जिससे कई महिलाएं उनका शिकार बन जाती हैं। इस दौरान महिलाओं से उनके समस्याओं के बारे में भी पूछा गया और कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में नाम रोशन कर रही है। इसके अलावा अन्य जानकारी दी गई।