फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: महिलाओं और बालिकाओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Tue, 13 Oct 2026 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिशन शक्ति के तहत महिला अपराध और साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारी
विज्ञापन

माली मैनहा गांव में शिविर लगाकर सरकारी योजनाओं, साइबर अपराध और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी
डुमरियागंज। महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए सोमवार को माली मैनहा गांव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मिशन शक्ति फेज-6 के तहत थाना डुमरियागंज की मिशन शक्ति टीम ने वित्तीय साक्षरता जनजागरूकता शिविर में भाग लेकर महिलाओं और बालिकाओं को महिला अपराध, साइबर अपराध तथा उनसे बचाव के तरीकों की जानकारी दी।
टीम ने बताया कि किसी भी तरह की परेशानी या अपराध का सामना करने पर चुप रहने के बजाय संबंधित हेल्पलाइन पर सूचना दें और जरूरत पड़ने पर पुलिस की मदद लें। महिलाओं और बालिकाओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना और रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष सहित अन्य सरकारी योजनाओं के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में महिला सुरक्षा के लिए 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और 1930 साइबर हेल्पलाइन की जानकारी दी गई। इसके अलावा बच्चों की सहायता के लिए 1098, एंबुलेंस सेवा के लिए 108, अग्निशमन सेवा के लिए 101 और वरिष्ठ नागरिकों की सहायता के लिए 14567 हेल्पलाइन नंबर के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

मिशन शक्ति टीम ने नए आपराधिक कानूनों की जानकारी देते हुए महिलाओं और बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें