फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: महिलाओं और बालिकाओं को साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी

Fri, 04 Sep 2026 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। मिशन शक्ति अभियान के तहत शुक्रवार को भवानीगंज थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव में पुलिस टीम ने चौपाल लगाई। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को महिला अपराध, सुरक्षा उपायों और साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में महिलाओं को शासन की ओर से संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को महिला अपराध से बचाव, एंटी रोमियो अभियान और साइबर अपराध के प्रति सतर्क रहने के बारे में जानकारी दी। पुलिस टीम ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना सहित महिलाओं और बालिकाओं के हित में संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल संबंधित हेल्पलाइन पर सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया।

चौपाल में पुलिस आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, एंबुलेंस सेवा 108, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 181 और अग्निशमन सेवा 101 सहित विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। महिलाओं से साइबर ठगी से बचने के लिए अनजान लिंक पर क्लिक न करने, किसी से बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करने की अपील की गई।
विज्ञापन


इस दौरान मिशन शक्ति टीम में उपनिरीक्षक नंदलाल लाल, कांस्टेबल कयूम अंसारी, कांस्टेबल आनंद कुमार, महिला आरक्षी रूबी गौतम और महिला आरक्षी कालिंदी मौर्या शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें