चिल्हिया। थाना क्षेत्र के बर्डपुर वार्ड नंबर 13 के मोतीपुर निवासी 60 वर्षीय धर्मा देवी करंट की चपेट में आने से झुलस गईं। बताया जा रहा है कि गांव का एक व्यक्ति इलेक्ट्रिक मोटर से खेत में पानी चला रहा था। इसके लिए जमीन पर बिजली का तार बिछाया गया था। इसी दौरान बकरी चराते समय धर्मा देवी का पैर कटे तार पर पड़ गया, जिससे वह करंट की चपेट में आ गईं।
इस संबंध में चिल्हिया थानाध्यक्ष पवन कुमार मौर्य ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।