सिद्धार्थनगर। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 को सकुशल संपन्न कराने के लिए एसएसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने बुधवार को पुलिस लाइंस स्थित सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। 23 अक्तूबर को होने वाले मतदान के लिए जनपद में तैनात पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है। बैठक में एसएसपी ने ड्यूटी में लगाए गए क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों, सेक्टर पुलिस अधिकारियों और उपनिरीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी, एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।