फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कच्ची दीवार गिरने से महिला घायल

Fri, 07 Nov 2025 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भवानीगंज। क्षेत्र के बयारा गांव निवासी दुखहरण गौतम के पुराना घर को ध्वस्त कराने के दौरान शुक्रवार सुबह कच्ची दीवार भरभराकर अचानक ढह गई। इस हादसे में बगल बैठी सुमना (59) मलबे के नीचे दबकर घायल हो गई। घर के लोगों ने काम कर रहे लोगों के साथ मिलकर उसे बाहर निकाला।
विज्ञापन

इलाज के लिए बेंवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से गंभीर चोट की आशंका में बस्ती रेफर कर दिया गया। कैली में उसका इलाज चल रहा है।
परिजनों के मुताबिक हालत गंभीर बताई गई है। इस संबंध में भवानीगंज थानाध्यक्ष चंद्रकांत पांडेय ने कहा कि मामले की जानकारी नहीं है। हल्का सिपाही को भेजकर कर पता कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें