लोटन। कोतवाली क्षेत्र के गदहमरवा गांव निवासी अफसर जहां (30) पत्नी अब्दुल सलाम की सड़क हादसे में मौत हो गई। बृहस्पतिवार दोपहर में हादसा हुआ।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक अफसर जहां की 15 दिन पहले ऑपरेशन से बच्ची पैदा हुई थी। पति के बाहर रहने के कारण परिवार के ही जहरुल हसन बाइक से अफसर जहां का टांका कटवाने हाॅस्पिटल ले जा रहा था। लोटन-सोहास रोड स्थित सेमरहना चौराहे के पास पीछे से महिला बाइक से गिर गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गनीमत रही कि पैदा हुई बच्ची की जान बच गई। घटना के बाद जहरुल ने तुरंत परिवार वालों को सूचना दी। परिजन शव को घर गदहमरवा ले गए, जहां उसे दफन कर दिया गया। मृतका को पहले से दो लड़के हैं जिनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।