- ढेबरुआ थाना क्षेत्र के बढ़नी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में मिली लाश
बढ़नी। बढ़नी रेलवे स्टेशन पर गोरखपुर से बढ़नी आने वाली ट्रेन की एक बोगी में बुधवार देर शाम एक व्यक्ति का शव मिला। उसकी पहचान कानपुर निवासी यतींद्र नाथ गुप्ता के रूप में हुई है। ट्रेन में देखने के बाद जीआरपी ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी भिजवाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही आधार कार्ड पर मिले पते के हिसाब से परिवार को जानकारी दे दी है। इंस्पेक्टर जीआरपी सुग्रीव कुमार ने बताया कि मृतक की जेब से एक आधार कार्ड मिला, जिस पर यतींद्र नाथ गुप्ता, धनकुट्टी कानपुर नगर उत्तर प्रदेश दर्ज है। आधार कार्ड वाले पते पर संदेशा भिजवाया गया है तथा उनके घर वालों से संपर्क किया जा रहा है।