फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बीमार छोटी बहन को देखने जा रही महिला की हादसे में मौत

Tue, 25 Aug 2026 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बर्डपुर पर रोते बिलखते मृतक के परिजन। संवाद
विज्ञापन
बर्डपुर। कपिलवस्तु कोतवाली के चैनपुर चैराहे पर एक निजी अस्पताल में उपचार करवा रही छोटी बहन को देखने बाइक से जा रही महिला को दूसरे बाइक चालक ने बर्डपुर के पास पीछे टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सदर थाना क्षेत्र के मधुबेनिया चौराहे की निवासी शीला देवी (45) पत्नी शिव नारायण अग्रहरि सोमवार दोपहर को नेपाल के दोहनी की निवासी छोटी बहन गुड़िया को देखने चैनपुर के एक निजी अस्पताल जा रही थी। वह नेपाल के निवासी राहुल के साथ बाइक से बर्डपुर से आगे बढ़ी ही थी कि एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने पीछे से टक्कर मार दी।
हादसे में वह सड़क पर गिर गई और सिर में गंभीर चोटें आईं। राहगीरों के सहयोग से उसे सीएचसी बर्डपुर ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। दूसरा बाइक चालक भी नेपाल का निवासी बताया जा रहा है। वह अपने ससुराल कटया आया हुआ था और किसी काम से बर्डपुर बाजार गया था। वापस लौटते हुए पीछे से दूसरी बाइक ने टक्कर मार दिया। मृतिका के तीन बेटे और दो बेटियां हैं। घटना की जानकारी सुद्दोधन चौकी पुलिस को हुई। मौके पर पहुंचकर पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में कपिलवस्तु प्रभारी विनय प्रताप सिंह ने बताया कि जानकारी के बाद पुलिस पहुंची थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें