फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ट्रेलर की टक्कर से महिला गंभीर, बस्ती जिला अस्पताल रेफर

Sun, 18 Oct 2026 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। इटवा थाना क्षेत्र के शाहपुर कस्बे में रविवार को तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी महिला सड़क पर गिरकर ट्रेलर की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से घायल महिला को सीएचसी बेवा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया। पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक की तलाश की जा रही है। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के भरवठिया मुस्तकम निवासी रामदेव की 26 वर्षीय पुत्री सोनी गौतम रविवार सुबह अपने देवर और छोटे भाई के साथ डुमरियागंज कस्बे में इलाज कराने गई थी। उपचार कराने के बाद तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। शाहपुर चौराहे से कस्बे में पहुंचते ही पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक अनियंत्रित हो गई और पीछे बैठी सोनी सड़क पर गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें