फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: चंपारण हमसफर व अन्त्योदय का साथ मिले तो आसान हो सफर

Mon, 22 Sep 2025 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसियापुर। बढ़नी रेलवे स्टेशन पर चंपारण हमसफर और अन्त्योदय एक्सप्रेस के ठहराव के लिए क्षेत्रीय लोगों ने रेलवे से मांग की है। गत वर्ष दिसंबर में बढ़नी आए केंद्रीय रेल राज्यमंत्री से भी क्षेत्रवासियों ने इन दोनों ट्रेनों के बढ़नी में ठहराव की मांग की थी।
विज्ञापन

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर बढ़नी रेलवे स्टेशन नेपाल सीमा पर स्थित है। बढ़नी से ही इटवा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के रेलयात्री ट्रेनों का सफर करते हैं। बढ़नी में मुंबई और दिल्ली के लिए ट्रेनें चलती है। क्षेत्रीय लोगों के मुताबिक आनंद बिहार दिल्ली के लिए जाने वाली हमसफर पूरी तरह से एसी है, जिससे आम जनमानस के लिए उसमें सफर कर पाना आसान नहीं है। इसी तरह इस रूट पर मुंबई जाने के लिए पनवेल, बांद्रा और एलटीटी एक्सप्रेस चलती हैं, लेकिन भीड़ अधिक होने से जनरल में सफर करने वाले आर्थिक रूप से कमजोर यात्रियों के लिए काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
मुंबई और दिल्ली जाने वाले यात्रियों के मुताबिक इसी रूट से 05114 दिल्ली चंपारण हमसफर और मुंबई के लिए 22921अन्त्योदय ट्रेन जाती है जो कि गोंडा, बलरामपुर, तुलसीपुर, सिद्धार्थनगर, आनंदनगर व गोरखपुर रुकती है, लेकिन नेपाल सीमा पर स्थित व कमाई के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण बढ़नी रेलवे स्टेशन पर इन दोनों ट्रेनों का ठहराव न होने से क्षेत्रीय रेल यात्रियों में रोष है।
विज्ञापन

यात्रियों के मुताबिक चंपारण हमसफर में एसी के अलावा स्लीपर कोच भी लगा हुआ है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर यात्रियों के लिए दिल्ली जाना इस ट्रेन से सुलभ था। इसी प्रकार अन्त्योदय जनरल बोगी वाली ट्रेन है। अगर यह ट्रेन बढ़नी रुकती तो बढ़नी के आसपास के यात्रियों के साथ-साथ डुमरियागंज, इटवा व नेपाल के यात्रियों के लिए भी यह सुविधाजनक रहती।
गत वर्ष आठ दिसंबर को बढ़नी आए केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू से भी क्षेत्रवासियों ने इन दोनों ट्रेनों के बढ़नी में ठहराव की मांग की थी। क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य दिलीप कन्नौजिया, डाॅ. अब्दुल कलाम, पूर्व प्रधान मयंक शुक्ल, रामानंद चौहान, मो. शफीक, आशुतोष शुक्ल, सगीर चौधरी, शिवपूजन विश्वकर्मा आदि ने केंद्रीय रेल मंत्री से चंपारण हमसफर व अन्त्योदय ट्रेन को बढ़नी में ठहराव करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें