फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: संकरी सड़क के चौड़ीकरण से आसान होगा सफर

Sat, 17 Oct 2026 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
पथरा-डिडई मार्ग जर्जर और गड्ढे में तब्दील। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर/पथरा। डिड़ई-पथरा वाया डुमरियागंज मार्ग पर अब सफर आसान होने की उम्मीद है। करीब 16 किलोमीटर लंबे इस मार्ग का निर्माण, चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। इस परियोजना पर 45.91 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिसके लिए वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है। बजट आवंटन और अन्य औपचारिकताएं पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

यह मार्ग बस्ती-बांसी राष्ट्रीय राजमार्ग से निकलता है। यह सड़क पिछले कई वर्षों से संकरी और जर्जर हालत में थी। जगह-जगह गड्ढे होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी होती थी। बड़े वाहनों के आमने-सामने आने पर जाम की स्थिति बन जाती थी। करीब 15.700 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर लोगों को रोजाना मुश्किलों का सामना करना पड़ता था।
डुमरियागंज और बस्ती की ओर प्रतिदिन आवागमन करने वाले हजारों लोगों को राहत मिलेगी। सड़क के गड्ढों से मुक्ति मिलने के साथ संकरे मार्ग पर बड़े वाहनों के गुजरने की परेशानी कम होगी। मार्ग के चौड़ीकरण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। अब वित्तीय स्वीकृति मिलने से परियोजना आगे बढ़ने का रास्ता साफ हुआ है।
विज्ञापन

ग्रामीणों की पुरानी मांग और धरना-प्रदर्शन : अइस मार्ग पर 100 से अधिक गांव पड़ते हैं। बांसी और डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के सैकड़ों लोग इसी रास्ते से आवागमन करते हैं। सड़क खराब होने से राहगीरों, किसानों, व्यापारियों और विद्यार्थियों को परेशानी होती थी। मार्ग किनारे एक राजकीय महाविद्यालय, आधा दर्जन से अधिक निजी महाविद्यालयों के साथ कई हाईस्कूल और इंटर कॉलेज भी स्थित हैं। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण कई विद्यालयों की बसों का संचालन बंद हो चुका था। अगस्त में पथरा कस्बे में सैकड़ों ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन कर सड़क बनवाने की मांग उठाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें