- पीड़िता की मां ने भवानीगंज थाने में दी तहरीर
भवानीगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव से एक युवती को बहला-फुसला कर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। इसमें पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर देते हुए कुछ लोगों पर बेटी को धर्म परिवर्तन करने के उद्देश्य से गायब करने का आरोप लगाया है। युवती की मां ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इतना ही नहीं लड़की को लेकर जाने वाले युवक ने लड़की के होने वाले ससुराल में किसी के नंबर पर अश्लील वीडियो भी भेजा है। यह चर्चा का विषय है। इस संबंध में थानाध्यक्ष भवानीगंज हरिओम कुशवाहा ने बताया कि मामले में केस दर्ज किया गया है, अश्लील वीडियो कई दिन पुराना है। जहां लड़की की शादी होनी थी, उसके नंबर पर भेजा गया था।