फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पछुआ हवा ने बढ़ाई गलन, ठिठुरी तराई

Thu, 18 Dec 2025 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर के उसका मार्ग पर कोहरे के दौरान विद्यालय जाते छात्र-छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। तराई में सर्दी का सितम जारी है। बृहस्पतिवार को भोर से ही घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता पांच मीटर होने की वजह से सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आएं। दोपहर एक बजे तक कोहरा छाए रहने से जन-जीवन भी अस्त व्यस्त रहा। इसके बाद हल्की धूप खिली। घरों में कैद लोग बाहर निकले, लेकिन शाम होते ही कोहरे की चादर फिर तन गई। पछुआ चलने से ठिठुरन भी बढ़ी रही। बदले मौसम के मिजाज की वजह से दिन का पारा दो डिग्री नीचे आ गया जबकि रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले 24 घंटे में समूचे तराई क्षेत्र में और घना कोहरा संग सर्द हवाएं चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें