फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कांग्रेसियों ने भाजपा कार्यालय घेरा, किया प्रदर्शन

Thu, 18 Dec 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
भाजपा जिला कार्यालय का घेराव करने पहुंची कांग्रेस कार्यकर्ता। स्रोत विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ यंग इंडिया मामले में ईडी की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को भाजपा जिला कार्यालय का घेराव किया। उन्होंने इस कार्रवाई को दुर्भावनापूर्ण बताते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कार्यालय से भाजपा जिला कार्यालय की ओर बढ़ते कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस प्रशासन द्वारा रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन रोकने में असफल रही और कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय तक पहुंच गए। वहां पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर सरकार विरोधी नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कहा कि मोदी सरकार केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रदेश सचिव नादिर सलाम, सतीश चंद्र त्रिपाठी, देवेंद्र कुमार गुड्डू, कृष्ण बहादुर सिंह, राम चंदर पांडेय आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें