फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माैसम में बदलाव : धूप पर पछुआ का वार, बढ़ गई गलन

Thu, 27 Nov 2025 11:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर के उसका मार्ग पर सुबह छाया रहा धुंध।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पिछले कई दिनों से चल रही पछुआ हवा से बृहस्पतिवार को ठंडक और बढ़ गई। इससे लोग पूरे दिन गर्म कपड़ा पहनकर निकले, जबकि पूरे दिन बादलों की आवाजाही से लोगों को दिन में धूप का भी आनंद नहीं मिला।
विज्ञापन

इस दौरान अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है।
बृहस्पतिवार को सुबह से ही बादलों और सूर्य के बीच लुकाछिपी जारी रहा। इससे अधिकांश लोग सुबह में टहलने भी नहीं निकले। बादल छाने से कोहरा छटा रहा, लेकिन ठंड बढ़ गई।
सबसे अधिक परेशानी बाइक चलाकर ऑफिस व अन्य कार्य के लिए जाने वाले लोगों को हुई। लोग गर्म कपड़े पहनकर घर से निकले। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि ठंड एवं शुष्क उत्तरी-पश्चिमी हवाओं के दिशा परिवर्तन होने से ठंड में इजाफा होने की संभावना है। आसमान में आंशिक बादल भी छाए रहेंगे।
विज्ञापन

पिछले 24 घंटों के दौरान जिले के अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से आगामी 2-3 दिनों के दौरान तापमान में लगभग 2 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें